मंगलवार, जुलाई 8

Sarjana Sharama Timeline Recent Status Photo / Video Place Life Event Status Photo / Video Place Life Event Sarjana Sharama 49 minutes ago · Edited माता पिता की सेवा में अपार शक्ति - भगवान भी युगों से खड़े हैं भक्त की प्रतीक्षा में -------------------------------------------------------------------------------------------- एक बहुत प्राचीन पौराणिक कथा है कि बुदधिमान गणेश ने अपने माता पिता शंकर की परिक्रमा करके कह दिया था कि उन्होनें पूरी दुनिया का चक्कर लगा लिया क्योंकि उनके लिए माता पिता ही पूरी दुनिया हैं... See More LikeLike · · Promote · Share Sarjana Sharama 2 hours ago · Edited महिलाओं को आज़ादी , कितनी हद तक --------------------------------------------------- ज़ी टीवी के " ज़िदंगी " चैनल पर आजकल पिछले कुछ दिन से एक सीरियल देख रही हूं -- ज़िदंगी गुलज़ार है ---- मेरी बहन देखती है तो उसके के कारण मैं भी देखने लगी । बहुत ही बढ़िया सीरियल है । पाकिस्तानी सीरियल मैं पहले भी बहुत देखती थी 90 के दशक में वीसीआर पर बाज़ार से पाकिस्तानी सीरियलों के कैसेट मिलते थे । धूप किनारे मेरा सबसे पसंदीदी सीरियल था । बहुत इमोशनल कहानियां , पात्र बहुत अच्छे । महिला किरदारों के सूट और बाकी की dresses देख कर ही मन खुश हो जाता है । इतने खुशनुमा रंग और डिज़ाईन । खैर अब 21 वीं सदी में ज़िदगी चैनल ने फिर से पाकिस्तानी समाज में झांकने का मौका दिया है । पाकिस्तान की जो तस्वीर हमारे मन में है ये सीरियल उसे तोड़ता है । वहां का आधुनिक समाज हमारे समाज से मिलता जुलता है । तीन मेहनतकश संस्कारी बहनों और उनकी मां के आसपास घूमती हैं कहानी में दो परिवार ऐसे भी हैं जिनकी बेटियां बहुत आधुनिक होने के साथ साथ अपनी शर्तों पर जीवन जीती हैं . सीरियल का नायक ज़ारून इन दोनों किरदारों से परेशान है . एक किरदार उसकी अपनी बहन है जो शादीशुदा होने के बाबजूद अपने पुरूष मित्रों के साथ कहीं भी कभी भी और किसी समय भी चली जाती है । जा़रून की बहन को उसकी मां की पूरी पूरी शै है । और दूसरा किरदार उसकी अपनी महिला मित्र है जो अब उसकी मंगेतर बन चुकी है । वो उसके लाइफ स्टाईल से बेहद परेशान है । यहां तक कि अपनी मां के लाईफ स्टाइल से भी वो खुश नहीं है । बहन जो कि तलाक लेने पर उतारू है उसे बहुत समझाता है कि वो अपने पति की बात माने । और अपनी मंगेतर को भी साफ शब्दों में कहता है कि वो इस तरह से उसकी जानकारी के बैगर कहीं भी मुंह उठा कर ना चल दे। यहां तक की साफ भी कर देता है कि इन हालात में शादी करना मुमकिन नहीं होगा । ज़ारून पढ़ा लिखा है और उंचे ओहदे पर बैठा सरकारी अफसर है । ज़िदंगी गुलजा़र है --- के ज़ारून की जो चिंता है उसे सीरियल के निर्माता निर्देशक ने बहुत सुंदरता के साथ बहुत नफीस तरीके पेश किया है और बहुत से सवाल हमारे सामने छोड़े हैं । क्या महिलाओं की आजा़दी का मतलब केवल इतना है कि स्वच्छदंता के साथ कहीं भी मुंह उठा कर किसी के भी साथ देर सबेर चल दो । देर रात तक घर से बाहर रहो । ये पाकिस्तानी समाज की ही नहीं हमारे समाज की भी समस्या है । - this is my life , i am 21st century women . i will live life on my terms and conditions . ये जुमले आप आजकल ज्यादातर महिलाओं के मुंह से सुन सकते हो । इसी सीरियल में एक और किरदार है कशफ मुर्तजा जिसके पिता ने केवल इसलिए दूसरी शादी कर ली कि वो तीन बहनें थीं । लेकिन तीनों बहनों को उनकी मां ऊंची तालीम देती है . कशफ भी हमारे आईएएस अफसर के बराबर सरकारी अफसर बन जाती है लेकिन जीवन के कायदे कानून नहीं भूलती । कॉ़लेज के दिनों में भी और बड़ी अफसर बनने के बाद भी । जारून और कशफ की आर्थिक हैसियत में बहुत अंतर है लेकिन ज़ारून को शादी के लिए कशफ जैसी लड़की चाहिए । मैं ज़ारून की चिंता से , सरोकारों से हमदर्दी रखती हूं और बहुत हद तक सहमत भी हूं । देर रात तक घर से बाहर गैरों के साथ घूमने को यदि महिलाओं की आज़ादी माना जाए तो शायद आजा़दी का पैमाना ही ग़लत है । पढना लिखना ज़हीन बनना और स्वच्छंद होना दो अलग बातें हैं । हम महिलाएं ये क्यों सोचती हैं कि बिल्कुल मर्दों जैसा लाइफस्टाइल अपना कर हम आधुनिक हो जायेंगें या बराबरी का दर्जा मिल जाएगा । आधुनिकता विचारों में होनी चाहिए । हमें अपने परिवार के बेटों को बेटियों से बेहतर होने का गुमान मन में नहीं पालने देने चाहिए । जब समाज के नज़रिए में परिवर्तन आएगा तो महिलाओं के हालात खुद बखुद बेहतर हो जाएंगें । ज़िदंगी गुलज़ार है केवल पाकिस्तान के उच्च और और उच्च मध्यम वर्ग की समस्याओं का आइना नहीं है हमारे समाज में अनेक परिवार इसी तरह की समस्याओं से जूझ रहे हैं । और यही कारण है कि परिवार टूट रहे हैं । मेरी बहन वकील है और out of court settlement के मामलों में mediation करती हैं । कईं बार घर आ कर सिरदर्द की गोली खाती हैं । मेरी बहन और अन्य महिला वकीलों का अनुभव है कि 80 फीसदी मेटरीमोनियल मामलों में लड़की और उसके माता पिता विशेषकर मां की भूमिका बहुत खराब है । और दहेज विरोधी कानून की आड़ में मनमानी करती हैं । हां कुछ मामले बहुत गंभीर किस्म के हैं जिनमें लड़की और उसका परिवार भुक्त भोगी है । सुखी खुशहाल परिवार की नींव परिवार के सभी सदस्य मिल कर रखते हैं ।

रविवार, जून 29

कलियुग का धाम श्री जगन्नाथ पुरी --- ---------------------------------------------- पुरूषोत्तम पुरी या कहे तो श्री जगन्नाथ पुरी भारत की सात प्राचीन पवित्र नगरियों में से एक है । वेदों, पुराणों और उपनिषदों में ओड़ीशा का उत्कल प्रदेश के नाम से वर्णन पाया जाता है । स्कंदपुराण में एक पूरा उत्कल खंड है । जिसमें पुरी औऱ भगवान जगन्नाथ का विस्तार से वर्णन है । आदुनिक ओड़ीशा राज्य की राजधानी भुवनेश्वर से पुरी लगभग 60 किलोमीटर दूर है । बंगाल की खाड़ी के किनारे ये पवित्र शहर बसा है । यहां का समुद्र महोदधि के नाम से जाना जाता है । पुरी भारत के चार पवित्र धामों में से एक है । चार धामों के क्रम में ये तीसरा धाम है और कलियुग का धाम है । पहला धाम उत्त्तर भारत में हिमालय की ऊंची चोटियों पर नर और नारायण पर्वत के बीच श्री बदरीनाथ है । यहां भगवान विष्णु बदरी के नाथ के नाम से विराजते हैं । कहते हैं एक बार भगवान विष्णु यहां कठोर तप करने आए तो लक्ष्मी जी को उनकी बहुत चिंता हुई औऱ उन्होनें बदरी यानि बेर के पेड़ का रूप लेकर विष्णु जी को धूप गर्मी सर्दी और बरसात से बचाया । इसलिए भगवान बदरीनाथ कहलाए । माना जता है भगवान विष्णु यहां स्नान करते हैं और ये सतयुग का धाम कहलाता है । दूसरा धाम पश्चिम भारत में सौराष्ट्र के तट पर द्वारका है । यहां भगवान विष्णु अपने द्वापर युग के अवतार भगवान कृष्ण के रूप द्वारकाधीश के नाम से विराजमान हैं । ये द्वापर का धाम है और भगवान विष्णु यहां वस्त्र बदलते हैं । स्नान करके वस्त्र बदल कर भगवान विष्णु पुरी जाते हैं । पुरी भगवान विष्णु का अन्न क्षेत्र है । यहां वो भोजन करते हैं । पुरी के श्री मंदिर में दुनिया की सबसे बड़ी रसोई है । इस रसोई की अग्नि कभी शांत नहीं की जाती माना जाता है अगर कभी शांत हो गयी तो फिर 12 साल के बाद प्रजल्लवित होगी । भगवान के लिए यहां अनेक प्रकार के भोग बनाए जाते हैं । भगवान को जब भोग लगाने के लिए भोजन ले जाते हैं तो सेवक अपना नाक ढ़क लेते हैं ताकि उन्हें भोजन की सुंगध भी ना आ सके । पुरी को अन्न क्षेत्र कहा जाता है यहां अन्न दान का सबसे ज्यादा महत्व है । माना जाता है पुरी में आतकर आप कुछ और दान करें या ना करें अन्न का दान ज़रूर करें क्योंकि अन्न दानम् महा दानम् है । यहां भोजन करके भगवान रामेश्वरम चले जाते हैं औऱ वहां जाकर सागर में शेषनाग की शैय्या पर विश्राम करते हैं । रामेश्वरम् त्रेता युग का धाम है । भारत के चार कोणों में बसे ये चार धाम पूरे देश को एकता के सूत्र में पिरोते हैं । आदिगुरू शंकराचार्य ने पुरी में पूरब की पीठ की स्थापना की । पुरी की पूरी अर्थ व्यवस्था श्री मंदिर के इर्द्गिर्द घूमती है । साल भर यहां लाखों तीर्थयात्री आते हैं । और रथ यात्रा के समय तो 8 से 10 लाख भक्त आते हैं । रथ यात्रा वो समय है जब भगवान अपने गैर हिंदु भक्तों को भी दर्शन देते हैं । श्री मंदिर में आज भी गैर हिंदुओं का प्रवेश वर्जित है । रथ यात्रा के समय हर कोई भगवान जगन्नाथ का दर्शन करता है । दर्शन ही नहीं करता बल्कि उनके विग्रह से गले लग लग कर रोता है खुश होता है । ये दृश्य मैनें अपनी आंखों से देखा है । भगवान को गले लगाकर उनके भक्त फूट फूट कर रोते हैं । पुरी एकमात्र ऐसा स्थान है जहां भगवान के मूल विग्रह को गर्भगृह से बाहर निकाल कर दस दिन के लिए दूसरे मंदिर में स्थापित किया जाता है । दस दिन भगवान का रत्न सिंहासन सूना रहता है । इन दस दिनों में मंदिर की मरम्मत का काम पूरा किया जाता है । वर्तमान श्री मंदिर लगभग 1000 वर्ष पुराना है । पुराणों में पुरी की अपार महिमा बतायी गयी है --- ब्रह्म पुराण में लिखा है --- यथा सर्वेश्वरो विष्णु: सर्वलोकोत्तमोत्तम : । तथा समस्ततीर्थानां वरिष्ठं पुरूषोत्तमम् ।। पुरी में बारह महीने तीस दिन भक्तों का तांता लगा रहता है । हर प्रदेश की अपनी भक्ति परंपरा है . इस मंदिर के विशाल प्रांगण में लोग भगवान का लगा हुआ भोग लेकर खाते हैं । भजन कीर्तन करते हैं । प्रवचन होते हैं । आजकल मुझे जब भी पुरी जाने का सौभाग्य प्राप्त होता है पुरी से हमारे पारिवारिक मित्र मुकेश गोयंका औऱ उनकी पत्नी संगीता गोयंका साथ होते हैं । एयरपोर्ट से भी वही लेते हैं । अपने घर ले जाते हैं प्रेम औऱ आदर से खिलाते पिलाते हैं औऱ फिर हमें अपनी गाड़ी से पुरी ले जाते हैं । और बहुत खुश होते हैं । उनका मानना है प्रभु उन्हें सेवा का अवसर दे रहे हैं । जब हम उनके साथ श्री जगन्नाथ जी के दर्शन करते हैं तो मंदिर में कुछ देर बैठते ज़रूर हैं । वो कहते हैं--- "दीदी भगवान के घर कभी भी भागम भाग में नहीं आना चाहिए दर्शन के बाद कुछ देर बैठो ज़रूर । क्योंकि मान लो हम अपने किसी मित्र या रिश्तेदार के घर जा कर बैठे ना उसका आथित्य स्वीकार ना करें तो क्या उन्हें बुरा नहीं लगेगा । ऐसे ही भगवान भी बुरा मानते हैं " । मुकेश गोयंका का तर्क मुझे समझ आता है । सही लगता है । और श्री जगन्ननाथ पुरी आ कर श्री मंदिर के अंदर ही केले के पत्ते पर जो स्वादिष्ट और अमृत के समान भोजन मिलता है उसके तो कहने ही क्या । मुकेश के पंड़ाश्री हरि हर भगवान के भोग सेवक हैं और भगवान की कृपा से हमें हर बार बहुत गर्म और स्वादिष्ट भोजन प्रसाद के रूप में मिला है और वो भी जी भर कर । आप भी कभी श्री जगन्नाथ के दर्शन को जाएं तो वहां की रसोई में बना भोजन ज़रूर प्रसाद के रूप में लें । LikeLike · · Share